योगी सरकार का बड़ा फैसला : मथुरा में मांस-शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, मथुरा का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित ।

Spread the love

मथुरा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। तीर्थ स्थल क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री नहीं होगी। इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि इससे प्रभावित लोग दुग्ध का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। 

तीर्थ स्थल में नगर निगम के 22 वार्ड शामिल
मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की मांग लगातार उठा रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्म स्थल को केंद्र में रखकर 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है। इसमें नगर निगम के कुल 22 वार्ड शामिल हैं। योगी सरकार के फैसले पर ब्रज के संतों और लोगों ने खुशी जताई है।

और पढ़े  Weather- UP में मानसून की जोरदार वापसी, आज इन 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *