‘यास’ ने मचाई तबाही कई जगह पेड़ गिरे और कई घर क्षतिग्रस्त, बाढ़ जैसे हालात

Spread the love

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से बंगाल में कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक तीन लाख मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। एक व्यक्ति की दुर्घटनावश मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में 10 करोड़ रुपये की राहत सामग्री भेजी गई है।
चक्रवात यास के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के कई इलाकों में बुधवार को पानी भर गया। नारियल के पेड़ों के शिखरों को छूतीं समुद्र की लहरें और बाढ़ के पानी में बहती कारें दिखाई दीं।
अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते जलस्तर के कारण दोनों तटीय जिलों में कई स्थानों पर तटबंध टूट गए, जिसके कारण कई गांव और छोटे कस्बे जलमग्न हो गए। विद्याधारी, हुगली और रूपनारायण समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
चक्रवाती तूफान यास के 130-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराने के बाद भारी बारिश हुई। इससे कई मकान और खेत क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में तीन तथा पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हुई ।

चक्रवात के कारण ओडिशा के धामरा बंदरगाह के पास निचली इलकों में पानी भर गया। इन इलाकों से 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अपराह्र में तटों से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ गया था। बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

और पढ़े  Trump- महिला पत्रकार के होर्मुज से जुड़े सवाल पर भड़के ट्रंप, कहा- बाहर जाओ, भारत से क्या कनेक्शन?

Spread the love
  • Related Posts

    पचपदरा रिफाइनरी- पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, कल करने वाले थे PM मोदी उद्घाटन

    Spread the love

    Spread the love राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले…


    Spread the love

    Earthquake: जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी..

    Spread the love

    Spread the loveजापान में सोमवार को जोरदार भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तटीय इलाकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *