MGM : बिक गया 97 साल पुराना हॉलीवुड का स्टूडियो, अब हुआ अमेजन का . देखें क्या है एमजीएम।।।।

मनोरंजन की दुनिया की दो बड़ी कंपनियों का सौदा पक्का हो गया है। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के लिए पिछली चार पीढ़ियों के सिने दर्शकों के दिल के करीब रही कंपनी एमजीएम अब अमेजन की हो जाएगी। ये सौदा 8.45 अरब डॉलर में हुआ बताया जा रहा है। नियामक संस्थाओं की मंजूरी मिलते ही ये सौदा अमल में आ जाएगा। एमजीएम स्टूडियोज की स्थापना मारकस लोए और लुईस बी मेयर ने 17 अप्रैल 1924 को की थी।

अमेरिका में बुधवार की सुबह इस बारे में जानकारी सार्वजनिक हुई तो भारत में घरों से दफ्तरों का काम निपटा रहे लोग चाय की चुस्कियां ले रहे थे। महीनों और हफ्तों की अटकलों के बाद अब जाकर ये साफ हो गया है कि अमेजन कंपनी इस गौरवशाली परंपरा वाले हॉलीवुड स्टूडियो एमजीएम को पौने नौ अरब डॉलर में खरीदने जा रही है। मनोरंजन की दुनिया में फिल्मों, वेब सीरीज और दूसरी सामग्री के सीधे ओटीटी पर शुरू हुए वितरण के दौर में दो बड़ी कंपनियों का ये अपनी तरह का पहला विलय है।

और पढ़े  महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम
  • Related Posts

    ममता गुट को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतब्रत खेमे को मिला लिफाफा चुनाव चिह्न

    तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को शुक्रवार को ‘ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम मिला। वहीं, उसके प्रतिद्वंद्वी अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक…

    5 मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म: अमेरिकी कंपनी ने पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम हटाई, वजह क्या?

    अमेरिकी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी ब्लू वाइन ने महज पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 लोगों की अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को ही निकाल बाहर किया है।…