मोटाहल्दू / हल्दुचौड : फेक वीडियो जारी कर मधु चौबे को किया बदनाम, चौबे ने दिया 72 घंटे का समय नहीं तो होगी उचित कार्यवाही।। की प्रेस कॉन्फ्रेंस.

Spread the love

मैं श्रीमती मधु चौबे बरेली रोड हल्दूचौड की स्थाई निवासी हूं और मेरा पुराना पुश्तैनी मकान जो कि मोटाहल्दू खड़कपुर में है जिसमें मेरे देवर लोग रहते हैं। मैने विधानसभा चुनावों में माननीय हरीश रावत जी द्वारा उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में किये गये विकास कार्यों से प्रभावित होकर लालकुआं विधानसभा में उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया। इससे क्षुब्ध होकर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट एवं उनके समर्थक श्री आदर्श बिष्ट और जग्गी बांगर के ग्राम प्रधान श्री रोहित बिष्ट आदि के द्वारा एक फेक वीडियो बनाया गया जिसमें मेरा नाम को लेकर दुष्प्रचार किया गया है और बहुत ही आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बकुलिया के किसी मकान को मेरा होना बताया गया है। ऐसे साजिशन वीडियो से न केवल मेरे मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है बल्कि मुझे इस असामाजिक कृत्य को देख कर उक्त वर्णित लोगों से जान का खतरा भी बना हुआ है। महोदय मैं एक सामाजिक रूप से सक्रिय महिला हूँ और सामाजिक कार्यों से अक्सर अपने क्षेत्र के प्रवास पर रहती हूँ। ऐसे मैं मेरा निवेदन है कि मेरे प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए ठोस कार्यवाही की जाय तथा सोसियल मीडिया से तुरंत उक्त फेक वीडियो को हटवाया जाय। मैं सदैव आपकी आभारी रहूंगी।


Spread the love
और पढ़े  गोवा बोर्ड 12th Result 2026: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं में 92.96% बच्चे पास, लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *