मोटाहल्दू : नहर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, विधुत पोल मकान पर गिरा, बड़ा हादसा टला!

Spread the love

लगातार पिछले 48 घंटे से हो रही तेज बारिश ने पहाड़ों के बाद अब मैदानी क्षेत्रों में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज प्रातः ग्राम सभा जयपुर खीमा मोटाहल्दू के भगवानपुर दुर्गादत्त गांव में जमरानी नहर की सुरक्षा दीवार पानी के बहाव में बह गई। जिससे नहर के किनारे लगा विद्युत का पोल भी पानी के बहाव में बहकर एक मकान के ऊपर गिर गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वहीं इस वजह से आसपास के पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो गई है।

जमरानी नहर की सुरक्षा दीवार ढह जाने से नहर के तेज बहाव ने आसपास के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं, पानी के बहाव से लगातार भू कटाव हो रहा है, जिससे नहर किनारे बने मकानों में खतरा मंडराने लगा है अगर जल्द से जल्द नहर के पानी का डायवर्जन नहीं किया गया आसपास बने मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। फिलहाल विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल की लाइन को काटा जा रहा है।
इधर ग्राम सभा जयपुर खीमा की ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को उक्त घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। और जल्द से नहर की दीवार टूटने से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली में बड़ा हादसा; THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक हुआ भूस्खलन,7 मजदूरों की मौत
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *