मुनीश्वरनाथ भंडारी बनेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 26 जून को संभालेंगे पदभार।

Spread the love

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के लिए नामों की तलाश पूरी हो गई । जस्टिस मुनीश्वरनाथ भंडारी एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा जजों में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। न्याय विभाग ने अधिसूचना जारी की है। वर्तमान चीफ जस्टिस संजय यादव 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का ही था। उम्र पूरी हो जाने से वह 25 जून को ही इस पद पर से रिटायर हो रहे हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वरनाथ भंडारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। उनका कार्यकाल अभी करीब पंद्रह महीनों का बचा हुआ है। साल 2007 में सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने। उसके बाद 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट आ गए थे। 

मौजूदा चीफ जस्टिस संजय यादव सबसे कम समय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने। जस्टिस संजय यादव ने 13 जून 2021 को राजभवन में शपथ ली थी। हालांकि, इससे पहले वह कुछ दिनों तक एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर भी काम किया। जस्टिस संजय यादव मध्य प्रदेश से ट्रांसफर होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट आए थे। अपने 13 दिनों के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने कई उल्लेखनीय काम किए।  बता दें कि उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में रिटायर्ड होते हैं, जबकि  देश के प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 है।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस, 20 यात्री घायल
  • Related Posts

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *