मुजफ्फरनगर अपडेट : राकेश टिकैत पहुंचे महापंचायत के मंच पर, क्या टूटेगा आज टिकैत का प्रण ?

Spread the love

मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को लेकर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिले के बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर पहुंच चुके हैं। राकेश टिकैत भी महापंचायत में पहुंच गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मुजफ्फरनगर महापंचायत में शिरकत करने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच गए हैं। महापंचायत में किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिल वापसी नहीं, तो घर वापसी नहीं का प्रण लिया था, जिसके बाद  राकेश टिकैत आज पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे हैं। खास बात यह भी है कि ऐसा पहली बार होगा कि जब टिकैत परिवार एक साथ महापंचायत के मंच पर नजर आएगा। हालांकि भारतीय किसान यूनियन के नेता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि राकेश टिकैत घर नहीं जाएंगे, यहां पंचायत के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर लौट जाएंगे।

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान से संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत इतिहास लिखने को बेताब है। इस मैदान की खासियत रही है कि जब-जब यहां सत्ताधारी पार्टी के विरोध में पंचायत का आयोजन हुआ है तो सत्ताधारी पार्टी को आगामी चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुड़गांव अन्य राज्यों से भी किसान भारी संख्या में महापंचायत में पहुंच रहे हैं। 

हाईवे पर दूर-दूर तक ट्रैक्टर ट्रॉली का काफिला दिखाई दे रहा है। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी हुई है। जिस कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, किसान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: 2आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल से निकली पुलिस, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

Spread the love
  • Related Posts

    UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  …


    Spread the love

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या हनुमानगढ़ी पंचांग पट्टी उज्जैनिया के महंत संतराम दास महाराज के 27 जून को साकेतवास के बाद रामानंदी सनातन परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक संस्कार विधिवत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *