मुख्यमंत्री योगी कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखा करेंगे रवाना, टीकाकरण का लेंगे जायजा.

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब एक घंटे नगर निगम में रहेंगे। इस दौरान वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई गई 20 कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद वह एनेक्सी भवन में एक घंटे तक मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे।

मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। वह दिन में 11 बजे नगर निगम में पहुंच जाएंगे। सबसे पहले नगर निगम के गेस्ट हाउस में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का जायजा लेंगे। वहां वैक्सिन लगवाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से बात भी करेंगे।

इसके बाद वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई कंपैक्टर मशीनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मशीन से कूड़ा ठोस गोले में तब्दील कर दिया जाएगा। तीन से चार वार्डों के बीच एक कंपैक्टर गाड़ी को लगाया जाएगा।

मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माणाधीन सदन हाल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। उनसे शहर के विकास को लेकर अलग से वार्ता का कार्यक्रम है। दोपहर बाद सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मेयर ने कहा कि मैं स्वयं भी मौजूद रहूंगा। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियों पर चर्चा की उम्मीद है।


Spread the love
और पढ़े  एक गोली दो मौतें: पत्नी को पीठ से लगा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौत, महिला को था कैंसर
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *