मीटू पर घेराबंदी : महिला आयोग ने मांगा पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी से इस्तीफा, हाईकमान से की हटाने की मांग ।

Spread the love

पंजाब के सीएम बनते की चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ ‘मीटू’ का जिन्न निकल आया है। रविवार को उनके नेता निर्वाचित होते ही भाजपा ने उन्हें इस मामले में घेरा था। सोमवार को अब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले को उठाते हुए चन्नी के इस्तीफे की मांग की।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और उन्हें हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आज उन्हें एक महिला के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। यह विश्वासघात है। आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, ‘चन्नी महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। मैं सोनिया गांधी से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का आग्रह करती हूं।’रेखा शर्मा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि यह शर्मनाक है कि मीटू के आरोपी को पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि ऐसा व्यक्ति पंजाब का सीएम रहे और उसके कारण किसी अन्य महिला को उन्हीं अनुभवों व प्रताड़ना से गुजरना पड़े, जैसी कि महिला आईएएस ने झेली थी। चन्नी को जिम्मेदारी समझते हुए सीएम पद से इस्तीफा देना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  डनकर्क' फेम जॉन नोलन का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..
  • Related Posts

    होर्मुज 48 दिन बाद खुला: व्यापारिक जहाजों को आने-जाने की मिली छूट, ईरान ने किया एलान, ट्रंप ने कहा- शुक्रिया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और 48 दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद आखिरकार होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। ईरान ने घोषणा…


    Spread the love

    Himachal- हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए 71 ब्लॉक अध्यक्ष, सूची जारी

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 71 ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की ओर से ब्लॉक अध्यक्षों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *