मायावती का एलान : विधानसभा चुनाव 2022 में किसी भी बाहुबली या माफिया को टिकट नहीं मिलेगा, मुख्तार अंसारी का पत्ता हुआ साफ ।

Spread the love

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाहुबली विधायक  मुख्तार अंसारी को इस बार चुनाव न लड़ाने का ऐलान कर दिया है। उनके स्थान पर मऊ सदर क्षेत्र से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर चुनाव लड़ेंगे। ट्विटर के जरिए मायावती ने कहा है कि पार्टी ने फैसला लिया है कि विधानसभा चुनाव में किसी बाहुबली या माफिया को चुनाव में लड़ाया जाए इसलिए यह निर्णय लिया गया है।
मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर एलान किया कि बसपा का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।
जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।

बसपा का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बसपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है।
उधर सियासी गलियारों में दूसरी चर्चा है। दरअसल अभी कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उनके बेटे ने भी सपा का दामन थामा था। यही कारण है कि बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्तार अंसारी से बेहद नाराज हैं।

और पढ़े  डिलीवरी बॉय ने थाने के गेट पर खुद को लगाई आग, हालत नाजुक, बाइक न मिलने से था आहत

Spread the love
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *