मानसिक अस्पताल के सीएमएस सहित 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि

Spread the love

राज्य मानसिक अस्पताल में सीएमएस समेत 16 लोगों को कोरोना हो गया है। इसमें सहायक स्टाफ के साथ ही आठ मानसिक रोगी भी शामिल हैं। मानसिक रोगियों को कोविड अस्पतालों ने भर्ती करने के इनकार कर दिया, जिसके बाद मानसिक अस्पताल में ही उन्हें आइसोलेट कर दवा शुरू कर दी गई है।
अस्पताल में 16 लोगों के संक्रमित होने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि मानसिक रोगियों से अन्य लोगों को भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संक्रमितों में सीएमएस के अलावा तीन स्टाफ नर्स, तीन वार्ड आया और एक फार्मासिस्ट भी शामिल हैं।

अस्पताल में कुल 30 बेड हैं जबकि अभी वहां 44 मानसिक रोगी भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में कोई इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि अस्पताल स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी है।


Spread the love
और पढ़े  कैंची धाम- सबसे अधिक साढ़े आठ लाख श्रद्धालु जून में पहुंचे कैंची धाम, 11 महीने में पहुंचे 47 लाख भक्त
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *