महाराष्ट्र बंद : लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध के चलते आज संपूर्ण महाराष्ट्र बंद,किन – किन सेवाओं पर पड़ेगा असर…

Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के सत्तारूढ़ गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने शनिवार को कहा कि यह दिखाने के लिए बंद का आह्वान किया गया है कि राज्य देश के किसानों के साथ है। वहीं शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के विरोध में 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र में बंद में पूरी ताकत से भाग लेगी।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा हम लोगों से अपील करते हैं कि उन्हें एक साथ आना चाहिए। हमें अपना काम एक दिन के लिए बंद रखना चाहिए। दुकानदार खुद ही दुकानें बंद रखें। तीनों दलों के कार्यकर्ता दुकानों, प्रतिष्ठानों और लोगों से किसानों के लिए समर्थन दिखाने का अनुरोध करेंगे।
व्यापारी संघों ने महाराष्ट्र बंद में भाग लेकर सोमवार को पुणे कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) को बंद रखने का फैसला किया है। छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि सोमवार को सभी फल, सब्जी, प्याज, आलू बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी संघ ने भी सभी सदस्यों से सोमवार को अपना व्यापार बंद रखने की अपील की है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सोमवार को अपनी कृषि उपज मंडी में न लाएं।


Spread the love
और पढ़े  अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *