महंत परमहंस दास का एलान पीएम मोदी देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें नही तो वह 2 अक्टूबर को लेंगे सरयू में जल समाधी

Spread the love

अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास का एलान पीएम नरेंद्र मोदी देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करें नही तो वह 2 अक्टूबर को लेंगे सरयू में जल समाधी , केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग देश के मठ मंदिरों की बिजली पानी हो मुफ्त , गाय को राष्ट्र माता घोषित करें , रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करें , हिन्दू बहुसंख्यक है तभी तक संविधान व लोकतंत्र है , सरकार संतो को एक एक लाख मानदेय दे , तीर्थ स्थलों के 84 कोस की सीमा में मांस , मदिरा प्रतिबंधित हो , किताबो से मुगल आक्रांता को महान नही बताया जाए , देशभक्त वीरों के बारे में पाठ्यक्रमों में पढ़ाया जाए ।
भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर अयोध्या के तपस्वी छावनी में धर्म संसद का आयोजन किया गया, जिसमें कई तीर्थों के संतों ने शिरकत किया। तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने कहा कि जब भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ और पाकिस्तान व बांग्लादेश बना, इसलिये भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये। उन्होंने कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के समर्थन में हिंदूवादी संगठन के सभी प्रतिनिधि आएंगे, यदि भारत को।हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग पर सरकार कोई आश्वासन नहीं देती है तो 2 अक्टूबर को वह सरयू नदी में जलसमाधि लेंगे। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति की रक्षा, राष्ट्र की एकता अखंडता व संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिये भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाये।


Spread the love
और पढ़े  BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *