मसूरी : अब केवल 50 पर्यटक एक बार में नहा पाएंगे कैंपटी फॉल में, 30 मिनट में आना होगा बाहर।

Spread the love

टिहरी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल झरने में अब एक बार में 50 पर्यटक ही नहा पाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। साथ ही झरने में पर्यटक आधे घंटे ही रुक पाएंगे। हूटर बजते ही पर्यटकों को झरने से बाहर निकलना होगा। कोविड कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद कैंपटीफॉल में सैर सपाटे के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सैलानी पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन को शिकायत मिली है कि झरने में नहाने के दौरान पर्यटक कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी झरने में सैकड़ों पर्यटकों के एक साथ नहाने की फोटो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में एसएसपी और एसडीएम धनोल्टी को कैंपटीफॉल आने वाले पर्यटकों की निगरानी करने के लिए चेक पोस्ट स्थापित करने को कहा गया है।

चेक पोस्ट पर कोविड नियमों के तहत पर्यटकों की चेकिंग की जाए। एक बार में 50 से अधिक पर्यटकों को झरने में जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही पर्यटक आधे घंटे तक ही झरने में रुक पाएंगे। इसके बाद अगले 50 पर्यटकों को मौका मिलेगा। सभी पर्यटकों के वापस लौटने के उपरांत हूटर बजाकर अन्य पर्यटकों को झरने में जाने की अनुमति दी जाए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में स्कूल बंद
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *