मध्यप्रदेश में लगी पेट्रोल की कीमतों में आग, 112 रुपये पार पेट्रोल का दाम, भारत में यहां सबसे महंगा, और राज्यो में कीमत

Spread the love

एक दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल के दाम बढ़े जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। आज डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल का भाव सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 112 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। देश में पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत मध्यप्रदेश में ही है।वहीं, आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। 

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.87  101.84
मुंबई 97.45 107.83
कोलकाता 93.02 102.08
चेन्नई 94.39 102.49
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।


Spread the love
और पढ़े  Iran US War: लेबनानी सेना का दावा- सीजफायर के बीच इस्राइली हमले में मारे गए एक सैन्य अधिकारी और दो जवान
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *