भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में मिले 45,951 नए मरीज, 817 लोगों की मौतें ।

Spread the love

देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले अब 50 हजार से कम आने लगे हैं। 102 दिन बाद पहली बार कोरोना के दैनिक मामले 40 हजार से कम दर्ज हुए। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी बना हुआ है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार वैक्सीनेशन पर तेजी से काम कर रही है। कोरोना के नियमों का सही से पालन ना करने पर लक्ष्मी नगर बाजार समेत कई बाजारों को पांच जुलाई तक बंद करने का आदेश दिया गया है। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45951 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 817 मरीजों की मौत हुई।

भारत में कोरोना के 45,951 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,03,62,848 हुई। 817 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,98,454 हो गई है। 60,729 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,94,27,330 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,37,064 है।


Spread the love
और पढ़े  केरल चुनाव: खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, बोले...
  • Related Posts

    घर पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स,कल होगा अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love   तमाम फिल्मी गानों को अपनी मखमली आवाज से सजाने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में…


    Spread the love

    बंगाल में सियासी उलटफेर- नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल, BJP को बताया ‘ऐतिहासिक गलती’

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच राज्य की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महान स्वतंत्रता सेनानी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *