बेजुबानो के मसीहा – नैनीताल / हल्द्वानी : ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन……

Spread the love

आज आदि श्रीधाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं संचालक पदाधिकारीगण अधिवक्ता दीपक जोशी, अधिवक्ता बसंती बिष्ट , जीवन चंद्र पांडे, अधिवक्ता सुनील पुण्डीर ,अधिवक्ता हेम उप्रेती, अधिवक्ता ज्योति परिहार, अधिवक्ता मेघना बोहरा, द्वारा गौमाता एवं गौवंश के संरक्षण हेतु गौशाला स्थापना के संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाक़ात कर ज्ञापन दिया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है इससे पूर्व गौशाला के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री श्री बंसीधर भगत जी से भी मुलाक़ात कर गौवंश के आश्रय हेतु वार्ता की जिस पर मंत्री जी ने आश्वासन दिया तथा जिलाधिकारी को समुचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जिस पर आज जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है पदाधिकारी अधिवक्ता सुनील पुण्डीर ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा दुर्घटना में घायल, निराश्रित, बीमार, तथा छोड़ दीये गये गौवंश का समुचित उपचार कर उन्हें गौशाला में रखा जाता है तथा उनकी समुचित देख हाल की जाती है अधिवक्ता दीपक जोशी ने अवगत कराया कि शहर के सरकारी एवं प्राइवेट पशुचिकित्साधिकारी एवं चिकित्सक भी ट्रस्ट के कार्य में घायल पशुओं के उपचार तथा परिवहन हेतु वाहन उपलब्ध कराकर अपना सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं तथा अभी तक नगर निगम द्वारा भी घायल एवं बीमार गौवंश को शहर के अंदर तथा दूर दराज के क्षेत्रों से धमोला स्थित गौशाला तक पहुंचाने में अपने वाहन भेजकर सहयोग किया जाता रहा है अधिवक्ता बसंती बिष्ट ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा घायल, बीमार एवं निराश्रित गौवंश की सेवा का यह कार्य सिलसिला लगभग 1 वर्ष से भी अधिक समय से चलता आ रहा है तथा आज गौवंश की संख्या काफी बढ़ चुकी है और निरंतर बढ़ती जा रही है जिसमे सभी लोगो के सहयोग की अकांक्षा है श्री जीवन चंद्र पण्डे ने बताया कि ट्रस्ट का अभी तक सारा खर्च पदाधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से ही वहन किया जा रहा है परंतु अब संख्या अत्यधिक बढ़ने के कारण सुविधाओं को बढाने की अवश्यक्ता हो रही है घायल गौ वंश के उपचार तथा सेवा में स्थान विशेष के लोग भी हमारा सहयोग करते हैं इसी सम्बन्ध में आज ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा ट्रस्ट के कार्य की प्रसंशा करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

और पढ़े  हरिद्वार- ग्रेड पे की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों का पुलिस मुख्यालय कूच, बैरिकेडिंग कर रोका, हुई झड़प

Spread the love
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *