बुरहानपुर :1 लाख 5 हजार की स्वीकृत राशि में सिर्फ चार लाइट लगी, वो भी पड़ी है बंद।

Spread the love

खकनार जनपद पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी पंचायतों में वर्ष 2015-16 में पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए पंचायतों में राशि स्वीकृत हुई थी।,
इस राशि में लगभग ₹ दस हजार की कीमत वाले सोलर स्ट्रीट लाइट पंचायतों में लगना था, सोलर लाइट लगाने का उद्देश्य यह था कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या और भारी बिजली बिल से निजात पाना।
पंचायतों में आबादी अनुसार राशि डाली गई राशि डलने के पंद्रह दिन में ही खातों से राशि का आहरण कर लिया गया था – ग्राम पंचायत बालापाठ में तीन गांव आते हैं एक गांव में पांच स्ट्रीट लाइट, तीन गावो में पंद्रह की स्वीकृति के लिए एक लाख पचास हजार छः सौ की राशि स्वीकृत हुई थी गांव में आज तक भी सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाए गए।
ग्राम पंचायत रामाखेड़ा कला में बारह लाइट के लिए ₹ एक लाख अट्ठाइस हजार एक सौ की राशि स्वीकृत हुई थी गांव में एक भी लाइट नहीं लगाया।
रामाखेड़ा खुर्द में एक लाख पांच हजार छः सो रुपए से दस लाइट लगना थे जिसमें सिर्फ सात खंबे गांव में लगे हुए हैं।
ग्राम पंचायत दाहिदा में दस लाइट लगाने के लिए ₹ एक लाख पांच हजार छः सौ की राशि स्वीकृत हुई थी गांव में आज तक लाइट नहीं लगे।

ग्राम पंचायत शेखपुरा ₹ एक लाख पांच हजार छः सौ की स्वीकृत राशि में सिर्फ चार लाइट ही लगे हैं वह भी बंद पड़े हुए हैं।
ग्राम पंचायत सजनी ₹ एक लाख पांच हजार छः सौ की राशि स्वीकृत एक लाइट भी नहीं लगा।
ग्राम पंचायत दैय्यत रैय्यत में ₹ एक लाख पांच हजार छः सौ की राशि स्वीकृत हुई थी पांच खंबे खड़े किये थे उनमें सोलर प्लेट और लाइट नहीं लगाये।

और पढ़े  चिंताजनक: कीटाणुनाशक बन रहे खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रहे बेअसर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

तत्कालीन सचिव ने नाम नहीं बताने की शर्त पर जानकारी दी है कि वर्ष 2015-16 में जो राशि स्वीकृत हुई थी उसमे दस साल की ग्यारंटी वाले सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए थी, स्वीकृत राशि पंचायतों के खाते में आने पर दबाव बनाकर तत्कालीन जनपद सीईओ के साथ जिले के भाजपा नेताओ ने अपने साथ लाये लैपटॉप की मदद से पूरी राशि स्वामी विवेकानंद सेल्स एंड सर्विस के खाते में जमा किए थे। कई बार उनसे कहा कि लाइट लगवा दो या राशि वापस करो लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इस मामले की कई शिकायतें भी की हैं लेकिन राजनीतिक दबाव में फाइले दबी पड़ी हैं अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *