बुरहानपुर / मध्यप्रदेश :मस्जिदों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

बुरहानपुर । हिंदू जागरण मंच ने शहर के समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों से ध्वनि प्रदूषण को रोक लगाने के लिए ज्ञापन देते हुए बताया की अधिकांश मस्जिदों में प्रतिदिन तय मानकों से अधिक ध्वनि प्रदूषण हो रहा है जिसके कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश क्रमांक 4792/2005 मे ध्वनि प्रदूषण के संबंध में मानक स्थापित किए गए थे जिसके तहत संविधान के अनुच्छेद 19 (1) ए एवं अनुच्छेद 21 को ध्वनि प्रदूषण से जीवन की हानि कोशिश जोड़ा गया इसी प्रकार अनुच्छेद 51 ए (जी) के मौलिक कर्तव्यों में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी को स्पष्ट करता है इसी प्रकार ध्वनि विस्तारक यंत्र जिसमें एंपलीफायर के उपयोग से होने वाली ध्वनि प्रदूषण भी जानलेवा माना गया है जो कि व्यक्ति के प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का हनन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के पालन की स्वतंत्रता तो है परंतु इसके तहत किसी को भी ध्वनि प्रदूषण करने का लाइसेंसी अधिकार प्राप्त नहीं हो जाता है।
माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि किसी भी सभ्य समाज में ध्वनि प्रदूषण को किसी भी धार्मिक मामले से ऊपर नहीं रखा जा सकता इसके तहत इससे होने वाली हानियों का भी स्पष्ट लेख किया गया है पर्यावरण के लिए एवं उसकी सुरक्षा के लिए भारत के समस्त नागरिकों को भारतीय संविधान में उनके धर्म के ऊपर रखा गया है और पर्यावरण संरक्षण को समस्त भारतीय नागरिकों की जिम्मेदारी बताया गया है।
सऊदी अरब एवं अन्य इस्लामिक राष्ट्रों ने इबादत हेतु लाउडस्पीकर के माध्यम से बुलावे पर पूर्ण रोक लगा दी है।
हिंदू जागरण मंच ने लाउडस्पीकरों को हटवाने एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से हो रहे शोर पर शीघ्र ही पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग एवं उक्त कृत्य को रोकने हेतु दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग प्रशासन से करी है।
ज्ञापन देते समय भगवान वाघ, ठा प्रियांक सिंह, हीरालाल माली,अनीश अर्जहरे, सुमित वारूढ़े, रवि काकडे, दर्शन पाटिल, श्रवण जोशी, अमोल रामबोले, सुमित रामबोले, अर्जुन मोरे, भूषण सूर्यवंशी, गोविंदा चौधरी, संजय राठौर, नीतीश चौहान, मनोज नांदोले, कैलाश हरने, शुभम ठाकुर, कृष्णा यादव, शुभम सोनी, सचिन हिवरे, ईश्वर ठोके, कृष्णा गायकवाड, आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  Tariff: 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ की पुष्टि, एलान के बाद ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    जौलीग्रांट- हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

    Spread the love

    Spread the love   हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानो क्षेत्र में स्थित एक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *