बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा का विवादित बयान, दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिया तो आंखे निकाल दी जाएगी ।

Spread the love

हरियाणा के रोहतक में बीजेपी नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर अरविंद शर्मा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिसने भी मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाकर देखा तो उसकी आंख निकाल लेंगे.
बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा का विवादित बयान, दीपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए आंख निकालने की धमकी दी
अरविंद शर्मा
हरियाणा के रोहतक में बीजेपी नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए आंख निकालने और हाथ काटने की धमकी दे दी. दरअसल, शुक्रवार को रोहतक में प्रदर्शनकारी किसानों और ग्रामीणों ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत बीजेपी के कुछ नेताओं को कई घंटों के लिए एक मंदिर परिसर में बंधक बना लिया था.
बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने अपने बयान में कहा, “एक बात सुन लें कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा कि मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो उसके हाथ को काट लेंगे. उसको छोड़ेंगे नहीं. ये छटपटा रहे हैं. ये किस बात के लिए छटपटा रहे हैं, राज के लिए और एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भारतीय जनता पार्टी राज को नहीं छोड़ने वाली.”
दरअसल, 5 नवंबर को रोहतक के किलोई गांव में किसानों ने बीजेपी नेताओं को कई घंटे तक बंधक बनाकर रखा था. जिसमें पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी शामिल थे. हालांकि, बाद में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को शाम को मंदिर परिसर से बाहर निकलने दिया. उसी के विरोध में बीजेपी नेता प्रदर्शन कर रहे थे.
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए ग्रोवर बीजेपी के अन्य स्थानीय नेताओं के साथ किलोई गांव के मंदिर गए थे. इससे पहले दिन में जब ग्रामीणों को बीजेपी नेताओं की उपस्थिति के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और मंदिर का घेराव कर लिया.
प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को बाहर नहीं आने दिया. मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया कि किसान चाहते थे कि कुछ मुद्दों को लेकर ग्रोवर माफी मांगें. गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान हरियाणा की सत्तारूढ़ बीजेपी और उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल

Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *