बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा व बसपा पर लगाया बड़ा आरोप ।

Spread the love

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा व बसपा पर बड़ा आरोप लगाया है,कि एक वंश और एक परिवार ने पूरे राज्य को लूटा।एक खानदान में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है
2022 विधानसभा चुनाव होने के साथ राजनीतिक पार्टियों की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।इसी कड़ी मे आज भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहले दिन की कार्यसमिति की बैठक डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान पत्रकारों से मुखतिब होते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब किसान,झुग्गी झोपड़ी का इंसान,आदिवासी बनवासी की खुशहाली की बात करती है।पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक भरपेट भोजन मिले,रहने को छत मिले, शिक्षा फ्री हो,आवास फ्री हो,चिकित्सा फ्री हो इसको लेकर पीएम मोदी एक एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा व बसपा पर बड़ा आरोप लगाया है,कि एक वंश और एक परिवार ने पूरे राज्य को लूटा।एक खानदान में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है और पूरे राज्य को लूटा है। एक ईमानदार नेतृत्व चाहिए, परिश्रमी नेतृत्व चाहिए जो गरीबों की चिंता करें गुंडागर्दी को समाप्त कर सके और गरीबों को खुशी दिला सके और रात 12:00 बजे कोई बेटी निकले तो सम्मान पूर्वक घर पहुंचे ऐसा नेतृत्व किसी के पास है तो राज्य के लिए योगी और देश के लिए मोदी हैं। मोदी जी का 17 तारीख को जन्मदिन था। 7 अक्टूबर तक जन्मदिन मनाया जाएगा। संपूर्ण राज्य में ओबीसी मोर्चा सभी मोर्चे से कहा गया हैं कि वे मनाए। वही कहा 19 अक्टूबर को सरकार के साढ़े 4 साल पूरे होने पर सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 27700 केंद्रों पर चौपाल होगी। और 25 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर की। 24 अक्टूबर को पूर्व संध्या पर सभी बूथों पर लोग पंडित जी को पुष्पांजलि करेगे। उनके त्याग और तपस्या के बारे में लोगों को बताएंगे। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलेगा। गांधी जयंती मनाई जाएगी। 7 अक्टूबर को पीएम मोदी ने 20 साल शासन चलाते समय जो सामाजिक कार्य किया है जो सामाजिक आंदोलन चलाया है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सामाजिक आंदोलन स्वच्छता सामाजिक आंदोलन चलाया वो सभी कार्यक्रम होंगे। सभी लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।पीएम मोदी एक गरीब परिवार में पढ़ा हुआ और गरीबों का एहसास करने वाला व्यक्ति है और पूरी दुनिया में गरीबों की सेवा दिल से नहीं आत्मा से करते हैं और आत्मा से सेवा कर रहे हैं।

और पढ़े  UP- प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    दुबई में बैठकर UP में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण बड़ी चुनौती, हमले के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच तेज कर दी है। एसआईटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *