मथुरा के वृंदावन में राजकीय बाल गृह (बालिका) में दो किशोरियों ने अपने संग रहने वाली एक अन्य किशोरी शिवानी की पानी से भरी बाल्टी में सिर डुबोकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की कोशिश की। बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका ने पांच नामजद सहित अन्य किशोरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सूचना पर बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका प्रगति खरे ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
राजकीय बाल गृह बालिका की प्रभारी अधीक्षिका की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य किशोरियों के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक साजिश एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रथम दृष्टया जांच में पानी की बाल्टी में डुबोकर हत्या का मामला सामने आया है। –वरुण मिश्रा, सीओ सदर






