बदसलूकी : आरपीएफ जवान की हैवानियत, मासूम पर गिरी गर्म दाल, झुलसा

Spread the love

चारबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ की मनमानी व लापरवाही का खामियाजा एक मासूम को भुगतना पड़ा। आरपीएफ जवान ने खाना पका रही महिला के कुकर पर लात मार दी, जिससे उसमें उबल रही दाल एक साल के मासूम पर गिर गई और वह झुलस गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया।

चारबाग स्टेशन पर अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसर में बने शौचालय के बगल में रेखा परिजनों के साथ छोटे सिलेंडर पर खाना पका रही थी। उसका एक वर्षीय मासूम राजू भी वहीं खेल रहा था।

आरपीएफ की टीम ने गृहस्थी हटाने को कहा। इस बीच एक आरपीएफ कर्मी ने कुकर में पकाई जा रही दाल पर लात मार दी और गृहस्थी तितर-बितर कर दी। इससे दाल मासूम पर गिर गई। इससे उसका हाथ झुलस गया और फफोले पड़ गए। इस पर भी आरपीएफ कर्मी नहीं पसीजे और रेखा का सारा सामान उठाकर फेंक दिया। उधर झुलसे मासूम को आनन-फानन अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया। आरपीएफ कर्मियों ने बताया कि रेखा व उसका परिवार स्टेशन से शव उठाने का काम करते हैं। चारबाग स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि रेखा व उसका परिवार अवैध रूप से रह रहा था। उन्हें हटाने के लिए कहा गया था। कुकर पर लात लगने से कुछ छींटे ही मासूम पर गिरी हैं, झुलसने जैसी बात नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *