बढ़ती महंगाई : महंगाई का एक और वार, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा, जानिए अब आपको कितनी कीमत में मिलेगा सिलेंडर ।।

Spread the love

साल के आखिरी महीने दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी की उम्मीदों के विपरीत महंगाई का बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये तक बढ़ा दी है।
तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गई है और यह 2101 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। कोलकाता में ये 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये पर मिल रहा है।
गौरतलब है कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां समीक्षा के बाद एलपीजी गैस के दामों में बदलाव करती हैं। अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत आप इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट https://iocl.com पर जाकर पता कर सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  आशा भोसले- 78 साल का सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने,ग्रैमी नामंकन पाने वाली पहली भारतीय महिला
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    आशा भोसले- 78 साल का सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार से ज्यादा गाने,ग्रैमी नामंकन पाने वाली पहली भारतीय महिला

    Spread the love

    Spread the love हर भारतीय संगीत प्रेमी आज ये ही कह रहा है, लेकिन अफसोस कि आज उसकी ये मुराद पूरी नहीं हो सकती है। क्योंकि इस गाने को अपनी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *