बड़ी खबर- बंगाल में मौसम की गाज : 3 जिलों में बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने की मदद की घोषणा

Spread the love

दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में बिजली गिरने से मृत लोगों के आश्रितों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घालयों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

अधिकारी ने बताया कि हुगली में 11, मुर्शिदाबाद में नौ, बांकुरा में दो और पूर्वी व पश्चिम मेदिनीपुर जिले में दो-दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन और लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर के बाद से भारी बारिश हुई, जिसे मौसम कार्यालय ने मानसून पूर्व बारिश बताया।


Spread the love
और पढ़े  राष्ट्रपति ट्रंप का विवादित सोशल मीडिया पोस्ट- अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को जीसस की तरह दिखाया, पहले भी कर चुके हैं ऐसा
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *