बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, इन सभी मुद्दों पर हो सकते हैं चर्चा।

Spread the love

कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। राहत की बात ये है कि कोरोना के नए मरीजों में गिरावट जारी है। इसे देखते हुए देश में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है।

उम्मीद जताई जा रही है कि अनलॉक की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं। साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दे सकते हैं। 

बता दें कि देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपना कहर बरपाने के बाद अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। एक दिन में चार लाख से अधिक केस तक रिकॉर्ड किए गए। हालांकि, अब जाकर हालात कुछ संभले नजर आ रहे हैं। देश में जहां आज नए केस करीब एक लाख मिले हैं। वहीं कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 15 लाख से नीचे आ गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  बंगाल में सियासी उलटफेर- नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस टीएमसी में शामिल, BJP को बताया 'ऐतिहासिक गलती'
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *