प्रधानमंत्री मोदी ने किये वैक्सीन पर 3 बड़े एलान, जानिए आने वाले 3 और 10 जनवरी से भारत में क्या बदलने जा रहा?

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अचानक राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता को ओमिक्रॉनके खतरे से आगाह किया। उन्होंने कहा कि आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय सचेत रहने का भी है। आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। भारत भी इस खतरे से अछूता नहीं है। इस दौरान उन्होंने तीन बड़े एलान किए और कुछ अहम तारीखों का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं तीन और 10 जनवरी से देश में क्या बदलने जा रहा है?

प्रधानमंत्री के तीन बड़े एलान
15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा। सोमवार 3 जनवरी 2022 से इसकी शुरुआत होगी। यह फैसला कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही, स्कूल-कॉलेजों में जा रहे हमारे बच्चों और उनके माता-पिता की चिंता को भी कम करेगा।
हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का देश को सुरक्षित रखने में बहुत बड़ा योगदान है। वे आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं। इसलिए एहतियात की नजर से सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की एहतियाती खुराक देना भी शुरू की जाए। इसकी शुरुआत सोमवार 10 जनवरी 2022 से होगी।
अब तक का अनुभव है कि जो अधिक आयु वाले हैं और जो पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। 60 साल से ऊपर की आयु के गंभीर रोगियों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की एहतियाती खुराक का विकल्प उपलब्ध होगा। यह भी 10 जनवरी से शुरू होगा।
10वीं-12वीं की परीक्षा को देखते हुए अहम फैसला
आने वाले दिनों में पूरे देश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होंगी। वहीं, इससे ऊपर के कोर्सेस के लिए भी परीक्षाएं शुरू होंगी। ऐेसे में सरकार का 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन देने का फैसला परिजनों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।

और पढ़े  Check Online: क्या आपको पता है आपके PF खाते में कितना बैलेंस है? जानें ऑनलाइन चेक करने की प्रकिया

Spread the love
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *