प्रधानमंत्री मोदी का काशी आगमन, पृथ्वी, आकाश व जल से होगी निगरानी, एसपीजी ने तैयार किया कडी सिक्योरिटी प्लान।

Spread the love

प्रधानमंत्री की सभा के दौरान निगहबानी जल, थल और नभ से होगी। इसके लिए फूल प्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया गया। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान एसपीजी अधिकारियों संग बैठक करते हुए सुरक्षा और पुख्ता करने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि प्रधानमंत्री जितनी देर तक बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, उस दौरान सेना के हेलीकाप्टर द्वारा आसमान से निगरानी रखी जाएगी। वहीं बीएचयू से सटे गंगा में भी एनडीआरएफ सहित जल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मी निगहबानी करेंगे।

बीएचयू कार्यक्रम स्थल के आसपास पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी और पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात की जाएगी। इस तरह जल, थल और नभ से भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुख्ता की गई है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा से जुडे़ और प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। बीएचयू में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के बाबत अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं शाम के समय एसपीजी आईजी ने भी बैठक करते हुए फूल प्रूफ सिक्योरिटी के बाबत और 14 जुलाई को होने वाली फ्लीट ग्र्रैंड रिहर्सल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ट्रैफिक पुलिस लाइन में ब्रीफ किया गया है। यह निर्देशित किया गया है कि किसी से भी अभद्र व्यवहार न हो। सतर्कता के साथ ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व कैंट रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी की ओर से जांच अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, मालगोदाम में मौजूद लोगों के सामान को मेटल डिटेक्टर मशीन के माध्यम से जांचा गया। वहीं कुछ सुरक्षाकर्मियों को सादे वेश में स्टेशन पर अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि

और पढ़े  लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *