पौड़ी गढ़वाल : चमधार में अवरुद्ध ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।

Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने चमधार में अवरुद्ध ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर रेखीय एनएच के अधिकारी/कार्मिकों द्वारा युद्ध पर कार्य करते हुए, अवरुद्ध मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया गया। मौसम विभाग से भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिलाधिकारी सभी रेखीय विभागों से जानकारी ले रहे हैं। कहा कि बर्षा के कारण कुछ दिनों तक वन वे यातायात संचालित किया जाएगा।
जिलधिकारी गढ़वाल डॉ जोगदंडे ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व एनएच के अधिकारी को निर्देशित किया कि आवाजाही करने वाले वाहनों एवं यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों पर निगरानी बनाते हुए वाहनों को आवाजाही करायी जाये, तथा सड़क मार्ग की समुचित जानकारी कंट्रोल रूम पर भी देना सुनिश्चित करेंगे। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध चमधार के पास यातायात हेतु सुचारू हो गया है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता आर पी नैथानी, सहायक अभियंता, राजीव शर्मा, मुकेश सकलानी अधिशासी अभियंता सिंचाई तहसीलदार यशवीर सिंह, एस एच ओ श्रीनगर हरि ओम राज चौहान सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने श्रीनगर में जीवीके जल विद्युत परियोजना बैराज स्थल एवं कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर जल स्तर एवं समस्त कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बैराज स्थल पर जल स्तर की समुचित जानकारी जनपद के कंट्रोल रूम को समय पर देना सुनिश्चित करेंगे तथा नोटिस बोर्ड पर भी जनपद मुख्यालय के कंट्रोल रूम की नंबर अंकित करेंगे, जिससे सूचना जिला प्रशासन को समय पर मिल सके तथा नदी तट क्षेत्रों में निवासरत लोगों को जागरूक किया जा सके।
जीवीके जल विद्युत परियोजना से संबंधित अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जलस्तर आदि की समुचित जानकारी क्षेत्रों को समय पर दी जाती है, तथा नदी तटीय क्षेत्र में विचरण करने वाले लोगों को जल स्तर के बारे में निरंतर सूचित किया जाता है।
इस अवसर पर जीबीके जल विद्युत परियोजना के जीएम अरुण कुमार, एजीएम ए के वर्मा एवं जे पी बेनीवाल संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने श्रीनगर स्थित अलकेश्वर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर अलकनन्दा नदी जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के चलते बैराज से बढ़ती जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए नियंत्रित रूप से छोड़ने तथा लगातार मॉनिटिरिंग की जाने की बात कही। सिंचाई विभाग व सेंट्रल जल बोर्ड के अधिकारी लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं तथा उन्हें हर घण्टें जलस्तर की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गये हैं। बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सड़कों के कटान की सम्भावना को देखते हुए सम्बधिंत अधिकारी लगातार संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर जानकारी जुटा रहे हैं तथा बर्षा के बाद सुरक्षात्मक कार्य प्रारम्भ कर दिये जाएगें। कहा कि जनपद की अधिकांश बन्द सड़कों को खोल दिया गया है, साथ ही संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी की तैनाती कर दी गई है,,,,

और पढ़े  देहरादून- शहरों में बने भवन भूकंप से कितने सुरक्षित, सीबीआरआई प्रभाव का अध्ययन करना सिखाएगा

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *