पेगासस मामला : ममता बनर्जी ने कराया केंद्र की ‘जासूसी’ से बचने के लिए अपने फोन पर ‘प्लास्टर’ … देखिए क्या है पूरा माजरा

Spread the love

पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी कराने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इसे लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। बनर्जी ने कहा कि मैंने अपने फोन के कैमरे को ढक दिया है ताकि मेरी जासूसी न की जा सके। हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, पेगासस डराने वाला है। मैं किसी से बात नहीं कर सकती। मैंने जासूसी से बचने के लिए अपने फोन पर प्लास्टर कर लिया है। हमें इसी तरह से केंद्र सरकार को भी ढक देना है, वरना देश बर्बाद हो जाएगा। इसके साथ ही ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जासूसी कराने के लिए बहुत पैसा खर्च कर रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह (केंद्र सरकार) हर चीज पर नजर रख रहे हैं। भाजपा देश को अंधकार के गर्त में ले गई है। बंगाल की जनता ने धनबल को नकार दिया है लेकिन भाजपा पूरी तरह तानाशाही पर आमादा है। इसके साथ ही उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से पेगासस जासूसी के आरोपों पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील भी की।
‘तीसरी लहर से निपटने की तैयारी नहीं और जासूसी पर ध्यान’
उन्होंने कहा, त्रिपुरा में हमारे कार्यक्रम में रोका गया है। क्या यह लोकतंत्र है? वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। मोदी सरकार को प्लास्टर करने की जरूरत है। अब हमें काम शुरू करना है। सरकार पेगासस के जरिए जासूसी करा रही है। जासूसी के लिए पैसे खर्च कर रही है। इसमें मंत्रियों और जजों के नंबर डाले जा रहे हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

और पढ़े  हिमंत के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता कौन?: अतुल बोरा सबसे अमीर, 6 बार की महिला विधायक सबसे पढ़ी-लिखीं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में देश ने गंगा में तैरती लाशें देखी हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते बहुत से लोगों की मौत हुई है और सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार से सिर्फ बयानबाजी कर रही है।  केंद्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की भी कोई तैयारी नहीं की है।
‘पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद नहीं हुई कोई हिंसा, रिपोर्ट गलत’
बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कुछ सदस्य मानवाधिकार संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने गलत रिपोर्ट डाली है। मतदान के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। मतदान से ठीक पहले वे हम पर कैसे दबाव बना रहे हैं, हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि अब जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करते तब तक ‘खेला होबे’। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को खेला दिवस मनाएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘देश की स्थिति बेहद खराब है। मोदी जी बुरा मत मानिए, मैं आपकी व्यक्तिगत आलोचना नहीं कर रही, लेकिन आप करते हैं। आपको सिर्फ अपनी पार्टी की ही चिंता है, जबकि हम पूरे देश के विकास में यकीन रखते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Results: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी,89.6 प्रतिशत विद्यार्थी पास, तीन साल में सबसे खराब रहा रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार दोपहर एक बजे दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।   प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों…


    Spread the love

    वकील के अवतार में ममता- कलकत्ता HC पहुंचीं पूर्व सीएम, चुनाव के बाद हिंसा मामले पर सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने वकील की पोशाक पहनकर मुख्य न्यायाधीश एचसी सुजॉय पाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *