मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। वह अपने दिल्ली के दौरे से सीधे संजय गांधी पीजीआई पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल जाते रहते हैं। बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना था।
Getting an Online Job Might be Easier Than You Think
USA Jobs | Search Ads
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री को चार जुलाई को स्थिति खराब होने के बाद पीजीआई भर्ती कराया गया था। जहां क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है। पहले उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ था। वह लोगों की बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देने के साथ ही उत्तर भी देने लगे थे। लेकिन 17 जुलाई को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है। उनके फेफड़े, दिल, गुर्दा और लिवर पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर दिमाग पर भी पड़ रहा है।









