पूर्णिया : 14 अगस्त को सभी जिले के प्रखण्ड में स्थापना दिवस मनाया जाएगा

Spread the love

विहिप जिला प्रचार प्रसार (मीडिया प्रभारी) मनोज कुमार साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विहिप के दुवारा 14 अगस्त
को सभी जिले के सभी प्रखण्ड में स्थापना दिवस आयोजित होगी और बेलौरी श्री राधे कृष्ण ठाकुर प्रांगण में अखंड भारत संकल्प दिवस दिनांक 14 अगस्त के संध्या धूमधाम से आयोजित किया जाएगा! इसकी सारी तैयारी की जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के निर्देश पर दिनांक 12 अगस्त को विहिप सह बजरंगदल पूर्णिया की एक बैठक में श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाडी बेलौरी में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोनू के अध्यक्षता में आयोजित की गई! मनोज कुमार मोनू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विहिप प्रांत बैठक 7 एवं 8 अगस्त को सीतामढ़ी में समपन्न हुई। जिसमें अनेक प्रस्ताव एवं निर्णय लिया गया।सभी बिन्दुओं पर चर्चा के उपरांत आगामी अखंड भारत संकल्प दिवस जिले के सभी प्रखण्डों में मनाने का निर्णय लिया गया।पूर्णिया महानगर के श्री रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाडी ततमाटोली मंदिर के जा रही है! विहिप की स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में हुई थी। इसलिए हमलोग प्रत्येक वर्ष उत्साह एवं उमंग के साथ स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं!इसके लिए पूर्व प्रखण्ड के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सभी प्रखण्ड में स्थापना दिवस आयोजित होगी जिसकी सूचना जिला मंत्री रवि भूषण झा एवं सह मंत्री मनिष कुमार भारती प्रखण्ड को देंगे! उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रांत बैठक में दायित्व प्राप्त जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोनू, बजरंगदल पूर्णिया जिला सह संयोजक अमित बाबा एवं जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख मनोज कुमार साह का सम्मान करते हुए शुभकामनाएँ देते हुए आशा प्रकट किया कि इन लोगों को संगठन में बड़े दायित्व मिलने से संगठन का सभी पंचायतों एवं गांवों में विस्तार होगा तथा सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य एवं संगठनात्मक गतिविधि तेज होगी। आज की बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोनू, जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख मनोज कुमार साह, पूर्णिया
पूर्व प्रखण्ड मंत्री बिक्की मेहता, संयोजक पी के पल्लव, बेलौरी इकाई के मंत्री सोनु कुमार मिश्रा, सह मंत्री सुरज कुमार साह, विधि प्रमुख मुरारी मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, अजय कुमार दास,परशुराम दास, चंदन जी, शशि भारती, सुधीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे! ऊँ के उच्चारण से बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

और पढ़े  सुरों की मल्लिकाआशा भोसले का निधन पर देशभर में शोक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परीक्षा परिणाम,छात्र यहां चेक करें नतीजे..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक…


    Spread the love

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *