पूर्णिया : मुहर्रम को लेकर परिसर में शांति समिति की बैठक।

Spread the love

सोमवार को कसबा थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर कसबा के अंचलाधिकारी मो फईमउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शामिल सभी अखाड़ों के लोगों को बताया गया की इस वर्ष भी ताजिया जुलूस पर विराम लगेगा। जुलूस नहीं निकालने की सख्त हिदायत देते हुए सीओ ने बताया कि सभी लोगो अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करें। वहीं बैठक में मौजूद कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने ताजियादारों से ताजिया जुलूस नहीं निकालने, विधि व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक नमाज नहीं होगी। भीड़ इकट्ठा न हो, इसका पूरा ख्याल रखना है। बैठक में थानाध्यक्ष ने लोगो से हर हाल में शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक में घोड़दौड़ पंचायत के मुखिया मो अयुब आलम, लखना पंचायत के मुखिया मो मुख्तार आलम,भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा,राजद प्रखंड अध्यक्ष चमकलाल यादव, बमबम साह, मुखिया प्रतिनिधि मो मुजाहिद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कुमार आर्य, राजू महतो, मो आबिद हुसैन, बिनोद कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  West Asia- अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं रात किए हवाई हमले, होर्मुज की सुरक्षा का दिया हवाला
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *