पूर्णिया : पत्रकारों के साथ अन्याय किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा :- उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

Spread the love

बिहार के जिला अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के पत्रकार अंकित सिंह व उनके परिवार के साथ बीते 16 मई को कानून से भयमुक्त दबंग ओमप्रकाश कुंवर उर्फ टार्जन व उनके सहयोगी ने दैनिक सन्मार्ग अखबार के पत्रकार अंकित सिंह एवं उनके परिवार के साथ घर में घुस कर दुर्व्यवहार करते हुए अंकित एवं उनके परिवार व उनके घर में रखे हुए कीमती सामानों को लूट लिया था। इस मामले में अंकित ने घटना के रोज ही यानी कि बीते 16 मई को भरगामा थाना में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन लगभग 2 महीना बीत जाने के बाद भरगामा थाना के इंस्पेक्टर श्यामसुंदर राय व भरगामा थाना प्रभारी उमेश कुमार एवं इस केस के अनुसंधानकर्ता राम अयोध्या राम ने दबंगों से मिलीभगत कर अपराधी को बड़ी आसानी से जमानत दे दिया है। ऐसे में अंकित ने भरगामा थाना एवं जिला पुलिस की ऐसी रवैया एवं कारवाई से असंतुष्ट होकर मामले की लिखित शिकायत उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से किया था। मामले का लिखित शिकायत मिलते ही उपमुख्यमंत्री ने कड़ी एक्शन लेते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे,हम मामले को देखेंगे,उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश अपने पत्रांक संख्या 1137 में दिनांक 14/06/21 को पुलिस महानिर्देशक संजीव कुमार सिंघल को देते हुए निष्पक्ष भाव से दबंगों के विरुद्ध आवश्यक कारवाई करते हुए पत्रकारों को न्याय दिलाने को कहा है।


Spread the love
और पढ़े  इटली के तट पर देर रात भूकंप से हिली धरती, 6.1 रही तीव्रता, दक्षिणी कैलाब्रिया क्षेत्र प्रभावित
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *