पूर्णियाँ : वरिष्ठ पत्रकार हर दिल अज़ीज़ श्री गंगा प्रसाद चौधरी जी का आकस्मिक निधन ।

Spread the love

ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार, हर दिल अज़ीज़ श्री गंगा प्रसाद चौधरी जी के आकस्मिक निधन से शोकाकुल समस्त पत्रकारों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, नेशनल जर्नलिस्ट एसोशिएशन पूर्णियाँ ज़िला इकाई द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में स्व. गंगा चौधरी जी की तस्वीर पर सभी पत्रकारों ने फूल मालाएं चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया, यह आयोजन पूर्णियाँ हाउसिंग कॉलनी के प्रमंडलीय कार्यालय में सम्पन्न हुआ,
इस कार्यक्रम में प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक, वेब व पोर्टल के पत्रकारों ने हिस्सा लिया।पूर्णिया के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।फिर सभी लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।सभी के मन व्यथित और चिंतित थे।
इस सभा में आये पत्रकारों ने स्व. चौधरी के कृत्यों, उनके पत्रकार जीवन, पत्रकारों के प्रति उनकी नजरिया, उनके हितों का पोषण, समर्पण पर प्रकाश डाला,नेशनल जर्नलिस्ट एसोशिएशन पूर्णियाँ ज़िला इकाई के अध्यक्ष भोला ठाकुर ने कहा कि उनकी समरसता व समावेसी तथा जिंदादिली वाले ऊर्जा हम सभी अपनाएं अवश्य उनके पास किसी के लिए गुस्से का कोई खास वजह नही होता था।सभी के लिए वे सहयोगात्मक रवैया तथा मदद के लिए तत्पर रहते थे।उनके स्वभाव को अपनाकर हम सभी प्रेम से रह सकते हैं।
इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों में, नेशनल जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राज्य महिला अध्यक्षा श्री मति पूजा मिश्रा, प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री प्रवीण भदौरिया,प्रमंडलीय महासचिव श्री ओम प्रकाश मिश्र, ज़िला अध्यक्ष श्री भोला ठाकुर, उपाध्यक्ष राजीव राज, संयुक्त सचिव शरद कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार लाठ, मीडिया प्रभारी श्री नागेश्वर कर्ण, अमित पांडेय, राजन यादव, नीलाम्बर, शिवाजी राव, पारस सोना, मिथुन कुमार, और प्रखंड के कई पत्रकारों ने भी अपनी अपनी बातें रखी।

और पढ़े  केरल विधानसभा चुनाव- मतदान करने पहुंचे फिल्मी सितारे, लाइन में लगे मोहनलाल, ममूटी ने पत्नी के साथ डाला वोट

Spread the love
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *