पिथौरागढ़ : 2 लोग अवैध शराब और विस्फोटक सामान के साथ गिरफ्तार

Spread the love

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को शनिवार को मुखबिर ने जानकारी मिली कि एक वाहन में सवार दो लोग अवैध शराब लेकर राईआगर से गंगोलीहाट की तरफ आ रहे हैं। इस आधार पर थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ टीम के साथ चेकिंग में जुट गए। इसी दौरान बताए गए नंबर की कार राईआगर की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने कार को रोकने का प्रयास किया तो पाताल भुवनेश्वर की तरफ वाहन मोड़कर चालक तेजी से भाग निकला। पुलिस ने वाहन का पीछा कर कुछ किमी दूर वाहन को रोक लिया। वाहन में बैठे शंकर सिंह निवासी गंगोलीहाट और हरीश सिंह निवासी बेड़ीनाग के कब्जे से नौ पेटी अवैध शराब और 100 डेटोनेटर, पांच बंडल फ्यूज वायर, 190 जिलेटिन की छड़ें बरामद हुईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी सुखबीर सिंह ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक मोहन चंद्र जोशी, कांस्टेबल राकेश सिंह बोहरा, राहुल रावत, श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह, नीरज चंद शामिल रहे।

बाड़ेछीना से ला रहे थे विस्फोटक
गंगोलीहाट। थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ ने बताया कि दोनों लोग बाड़ेछीना से विस्फोटक सामग्री अपने गांव रावलखेत और भुवनेश्वर ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि विस्फोटक लाइसेंसधारियों को ही दिया जाता है। इसका प्रयोग सड़क या अन्य निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के लिए होता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस विस्फोटक सामग्री को दोनों कहां और किस काम के लिए ले जा रहे थे, इसके लिए पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड में आफत की बारिश: कुंड के पास बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में कई जगह भूस्खलन, पेड़ गिरे

Spread the love
  • Related Posts

    अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

    Spread the love

    Spread the loveविकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी…


    Spread the love

    टिहरी- ग्राम पंचायत कोटी में महिला की संदिग्ध मौत, मानसिक विक्षिप्त बेटे पर हत्या का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveटिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *