पहली बार सुप्रीम कोर्ट में अश्वेत महिला न्यायाधीश नामित, राष्ट्रपति ने जस्टिस केतनजी के नाम पर लगाई मुहर, ऐसी रही उनके करियर की शुरुआत।।

Spread the love

अमेरिका के इतिहास में पहली बार कोई अश्वेत महिला यहां की सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं देगी। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टिक करते हुए बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने केतनजी ब्राउन जैक्सन को सर्वोच्च न्यायालय में सेवा देने के लिए नामित किया है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने केतनजी के बारे में बोलते हुए कहा कि उनको कानून की व्यावहारिक समझ है और यह अनुभव अमेरिकी लोगों के लिए काफी काम करेगा। उन्होंने केतनजी को एक सिद्ध सर्वसम्मति निर्माता कहा। साथ ही कहा कि वह निष्पक्ष रहने और न्याय करने का प्रयास करती हैं।
जैक्सन को 2013 में संघीय पीठ में नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल तीन रिपब्लिकन सीनेटरों की ओर से समर्थन मिला था, जब उन्हें डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में पदोन्नत किया गया था, जिसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए एक मंच के रूप में देखा जाता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि जो बाइडन ने एक असाधारण साख और बेदाग चरित्र वाले उम्मीदवार की तलाश की। व्हाइट हाउस की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने जस्टिस ब्रेयर की तरह नामी एक व्यक्ति की मांग की, जो बुद्धिमान, व्यावहारिक और संविधान की गहरी समझ रखने वाला हो।


Spread the love
और पढ़े  केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया के माता-पिता बोले, दोष साबित होने पर बेटी को मिले सबसे कड़ी सजा
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *