पंजाब में घमासान : कांग्रेस आलाकमान ने मांगा कैप्टन से इस्तीफा, जिम्मेदारी हरदा को सौंपी ।

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांग लिया है। बैठक में इस्तीफा मांगने की जिम्मेदारी हरीश रावत को सौंपी गई है। शनिवार को पंजाब के सभी विधायकों की बैठक पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई है। बैठक शाम को पांच बजे होगी। पंजाब के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस बैठक की जानकारी ट्वीट कर दी।
प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समर्थक सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कह दिया है जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों की एक बैठक दोपहर दो बजे सिसवां स्थित आवास पर बुला ली है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि कैप्टन आज इस्तीफा दे सकते हैं। 

माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में विरोधी खेमे ने कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग जोरशोर से उठाने की रणनीति बना ली है। कहा जा रहा है कि विरोधी खेमा विधायक दल की बैठक के दौरान ही फ्लोर टेस्ट की मांग करेगा, ताकि कैप्टन पर दबाव बनाया जा सके। इस बीच यह अटकलें भी शुरू हो गई है कि कैप्टन विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने एक ट्ववीट किया कि पंजाब में पार्टी के संकट का राहुल गांधी ने शानदार समाधान ढूंढ निकाला है। पंजाब कांग्रेस के विवाद को सुलझाने के इस साहसिक निर्णय ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोमांचित कर दिया है बल्कि अकालियों को झकझोर कर रख दिया है।
आलाकमान की तरफ से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटने के लिए कहने और अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और अन्य के नाम सीएम के लिए संभावित रूप से सामने आने पर पंजाब कांग्रेस के महासचिव परगट सिंह ने कहा कि बैठक (सीएलपी मीट) बुलाई गई है। बैठक में सब बातों पर चर्चा होगी। पार्टी की आंतरिक नीतियों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। पार्टी के अंदर कोई परेशानी नहीं है। हर किसी का अपना नजरिया होता है और इसे राज्य कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुना जाना चाहिए कि समस्या क्या है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सीएलपी की बैठक से पहले शनिवार सुबह ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच गए हैं।

और पढ़े  22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद: जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप

हरीश रावत शनिवार को अजय माकन और हरीश चौधरी के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे। माकन और चौधरी को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अजय माकन ने बताया कि वे पंजाब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के लिए जा रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि बैठक में कौन-कौन शामिल होगा लेकिन यह कांग्रेस विधायक दल की बैठक है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई उथल-पुथल नहीं है, सब कुछ ठीक है।

  • Related Posts

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…