पंजाब : अचानक बदला सियासी पारा- हरीश रावत का ट्वीट : पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बनेंगे चरणजीत चन्नी ।

Spread the love

विधायक चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चन्नी पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री होंगे। अब वे साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना गया। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन नवजोत सिद्धू के नजदीकी सुखजिंदर रंधावा के सीएम बनने की चर्चा जोरों पर रही। लेकिन शाम होते होते माहौल बदल गया। रंधावा के नाम पर विरोध उठा तो हाईकमान ने चन्नी को प्रदेश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया।
वहीं सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि सरकार चाहे 4 महीने की हो या 4 दिन की, काम करने वाले के लिए ये समय पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने काम नहीं करना है तो उसके लिए 4 साल भी कम हैं। मुख्यमंत्री की शपथ को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला आलाकमान ही करेगा।


Spread the love
और पढ़े  अगस्त में मॉनसून रहेगा कमजोर?: IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, देशभर में कम होगी बारिश
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *