नैनीताल / हल्द्वानी :मुख्यमंत्री रावत ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के कोविड केयर सेंटर का किया वर्चुअल उद्घाटन .

Spread the love

तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्स्थाई कोविड केयर सेंटर (जनरल विपिन चन्द्र जोशी) का वर्चुअल उद्घाटन किया।

कोरोना के बढ़ते मामलों और कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए डीआरडीओ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के खेल मैदान में 500 बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण किया है।

अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 375 ऑक्सीजन बेड और 125 आईसीयू बेड बनाए गए हैं। इसमें सौ वेंटिलेटर भी हैं। तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए 50 बेड का आईसीयू प्रस्तावित है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से अस्पताल को जाने वाली सड़क का डामरीकरण भी हो गया है।

ऊर्जा निगम ने भी त्वरित गति से कार्य किया। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी के अधीन अस्पताल संचालित होगा। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने कोविड अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, लिपिक आदि की तैनाती कर दी है।

डीआरडीओ द्वारा यह कोविड केयर सेंटर मात्र तीन सप्ताह में तैयार किया गया है। अब इसका क्लीनिकल मैनेजमेंट डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यह कोविड केयर सेंटर जल्द बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में इस कोविड केयर सेंटर के बनने से कुमाऊं मण्डल के लोगों को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी।

और पढ़े  देहरादून- CM धामी ने जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *