नैनीताल / हल्द्वानी : बढ रहे अपराधों को रोकने हेतु एसएसपी नैनीताल ने किया सोशल मीडिया लैब का उद्घाटन ।

Spread the love

आज दिनांक 12.11.2021 को *श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* महोदया द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में *सोशल मीडिया लैब* का शुभारंभ किया गया।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्रकरणों को 24×7 दिन निगरानीरत रखने हेतु बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में ही *सोशल मीडिया लैब* का गठन किया गया है जिसमें *सोशल मीडिया प्रमोशन सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल* को सम्मिलित किया गया है। जो अपराध एवम सूचना प्रसार में इंटरनेट की उपयोगिता के दृष्टिगत आपराधिक मामलों की रोकथाम का कार्य करेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान श्री शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, श्री विजय मेहता (पीआरओ एसएसपी नैनीताल), श्री महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, श्री मोहम्मद यूनुस प्रभारी फाइनेंशियल टास्क फोर्स, श्री राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: PM मोदी कर सकते हैं बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *