नैनीताल / हल्द्वानी : नशे में पुलिस को कॉल कर परेशान करना व्यक्ति को पड़ा भारी पुलिस ने उठाया ये कदम ।

Spread the love

रात्रि करीब 10ः00 बजे एक व्यक्ति द्वारा उच्चाधिकारियों एवम थाना काठगोदाम पुलिस को फोन बार-बार फोन कर अपने साथ पूर्वी खेड़ा गौलापार में एक रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा अभद्रता करने कि सूचना दी जा रही थी,उक्त सूचना पर तत्काल उ०नि0 भुवन सिंह राणा को मय हमराही पुलिस बल के मौके पर जॉच हेतु रवाना किया गया मौके पर मौजूद व्यक्ति के साथ पूछताछ में किसी भी उच्चाधिकारियों एवम थाना काठगोदाम पुलिस को फोन करने से इनकार किया। रेस्टोरेंट स्वामी व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ पर किसी के साथ अभद्रता या अन्य घटना होना प्रकाश में नहीं आया जांच से कॉलर के साथ अभद्रता की घटना की सूचना झूठी पायी गयी। मौके पर मौजूद कॉलर शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था जो मौका पर अचानक स्कूटी लेकर मौके से तेजी से खतरनाक तरीके से भागने लगा पुलिस द्वारा पीछा कर उक्त स्कूटी को रोक कर चैक किया तो कॉलर द्वारा नशे तथा बिना कागजात के स्कूटी चलाता हुया पाया गया। मौके पर जांच अधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने की सूचना दिए जाने वाले मोबाइल नंबर पर कॉल की तो स्कूटी चला रहे चालक के जेब में रखे फोन पर रिंग सुनाई दी पूछताछ पर बताया कि मैंने पुलिस को परेशान करने के लिए यह फोन नशे में कर दिया था उक्त व्यक्ति शिवराज सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल का बाद मेडिकल परीक्षण कराकर नशे में पुलिस को झूठी सूचना देने के संबंध में धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत रुपए 10000 का चालान किया गया तथा नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चालने व वाहन के कागजात ना होने पर उक्त स्कूटी को एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़े  देहरादून- कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, रकम लेने घर पहुंचने लगे थे लोग

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *