नैनीताल / हल्द्वानी : इस 7906999766 व्हाट्सएप नंबर पर करें आवेदन, मिलेगा मनरेगा में काम..

Spread the love

नैनीताल। यदि आप बेरोजगार हैं और मनरेगा के तहत काम कर रोजगार जुटाना चाहते हैं तो इसका आवेदन लेकर दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने पहल करते हुए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इसके माध्यम से आप अपना आवेदन प्रशासन के पास भेज सकते हैं। अनूठी पहल मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण सैकड़ों प्रवासी रोजगार छोड़कर अपने घरों को लौटे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। अब तक उन्हें इसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी अथवा विकास खंड कार्यालय में आवेदन करना होता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार से जोड़ने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर-7906999766 जारी किया गया है। यह व्हाट्सएप नंबर है। बताया कि कोई भी व्यक्ति मनरेगा से रोजगार प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर अपना आवेदन पत्र भेज सकता है। मोबाइल पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र की सूचना तत्काल संबंधित खंड विकास अधिकारी को भेजते हुए संबंधित व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी इस नंबर पर आने वाले आवेदनों की गहन समीक्षा की जाएगी। सीडीओ तिवारी ने बताया कि इससे न सिर्फ आम लोगों की पहुंच सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम तक होगी बल्कि मनरेगा कार्यों में भी तेजी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *