नैनीताल / हल्द्वानी आपदा : काठगोदाम में रेलवे लाइन समाई गौला नदी में , और जो बची वह लटकी हवा में, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त ।

Spread the love

काठगोदाम रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन का कुछ हिस्सा भू कटाव के चलते गौला नदी में समा गया। इस कारण काठगोदाम स्टेशन को आने और जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा है। लालकुआं रेलवे स्टेशन यार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो गया। काशीपुर-लालकुआं रेलखंड पर बनी सुरक्षा दीवार के गिरने से भी रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन गौला नदी की तरफ है। भारी बारिश के कारण गौला का जलस्तर बढ़ गया। इससे सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे शंटिंग लाइन वाले हिस्से में बारिश ने भारी कटाव किया। इससे शंटिंग लाइन के सौ मीटर से अधिक रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। शंटिंग लाइन का कुछ हिस्सा नदी में समा गया, बाकी हवा में झूल गया। सूचना मिलने पर रात को रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई।
इसके बाद रेलवे ने काठगोदाम स्टेशन को आने वाले काठगोदाम- लखनऊ विशेष ट्रेन को इज्जतनगर स्टेशन, जैसलमेर-दिल्ली- काठगोदाम( रानीखेत एक्स.) को रुद्रपुर, हावड़ा- काठगोदाम( बाघ एक्सप्रेस) को रामपुर स्टेशन पर टर्मिनेट कर दिया गया। 

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
-काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (04125)
-नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन  (02040)
-काठगोदाम-नई दिल्ली के मध्य चलने वाली विशेष ट्रेन (02039)
-काठगोदाम-देहरादून विशेष ट्रेन (02092)
-देहरादून-काठगोदाम विशेष ट्रेन (02091)
-काठगोदाम-दिल्ली विशेष ट्रेन (05036)
 -रामनगर-दिल्ली विशेष ट्रेन (05356)
-दिल्ली-काठगोदाम विशेष ट्रेन (05035)
– दिल्ली-रामनगर विशेष ट्रेन (05355)
-काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम (05331/05332)
– मुरादाबाद-काठगोदाम-मुरादाबाद (05363/05364)
– रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर (05366/05334)
शॉर्ट टर्मीनेशन/शॉर्ट ओरिजनेशन
18 अक्तूबर को हावड़ा से काठगोदाम को चली विशेष ट्रेन(03019) की यात्रा को बरेली में समाप्त कर बुधवार को ट्रेन संख्या( 03020) के रूप में बरेली से हावड़ा के लिए रवाना की जाएगी। मंगलवार को जैसलमेर-काठगोदाम, जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या (05013/05313) विशेष गाड़ी की यात्रा मुरादाबाद में समाप्त कर बुधवार को (05014/05314) के रूप में मुरादाबाद से रवाना किया जाएगा। मंगलवार को ही काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या (04689) विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग वाया लालकुआं-बरेली-रामगंगा ब्रिज-मुरादाबाद के रास्ते चलाया गया।

और पढ़े  देहरादून : प्रदेश शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी तेज, कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद लंबे समय से खाली

बसों से भेजा गया यात्रियों को
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात काठगोदाम आने वाली दिल्ली-काठगोदाम विशेष ट्रेन (संपर्क क्रांति) को हल्दी रोड स्टेशन, जैसलेमेर दिल्ली-काठगोदाम विशेष ट्रेन को रुद्रपुर, काशीपुर-कासगंज विशेष ट्रेन को पंतनगर स्टेशन पर रोका गया था। इन ट्रेनों में करीब 1200 यात्री थे, जिन्हें बसों के माध्यम से भेजा गया।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए  इज्जतनगर मंडल के मुख्य स्टेशनों का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

काठगोदाम    9368702980
हल्द्वानी    9368702979
रुद्रपुर    9368702984
लालकुआं     9368702978

एक दशक पहले भी ट्रेनों संचालन हुआ था बंद
काठगोदाम रेलवे स्टेशन में गौला नदी के किनारे की तरफ शंटिंग लाइन स्थित है। सोमवार की देर रात नदी का जल स्तर बढ़ने से रेलवे ट्रैक की तरफ कटाव हुआ। करीब सौ मीटर तक रेलवे पटरी गौला नदी में समा गई। इसके चलते ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ा। यही स्थिति वर्ष 2011 में आई थी। गौला के तेज बहाव के कारण हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का ट्रैक संख्या 3 को काफी नुकसान पहुंचा था। काफी दूर तक नदी ने कटाव किया था। इसके बाद रेलवे ने हल्द्वानी-काठगोदाम स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बंद किया था। काठगोदाम से आने-जाने वाली ट्रेनों को लालकुआं रेलवे जंक्शन से संचालित किया गया। करीब डेढ़ महीने बाद स्थिति सामान्य हो सकी थी।

शंटिंग लाइन की अहमियत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संचालन में शंटिंग लाइन का अहम रोल होता है। इंजन को बदलने से लेकर रैक को पिट लाइन में ले जाने समेत अन्य कार्यों के लिए शंटिंग लाइन की जरूरत पड़ती है। काठगोदाम स्टेशन के शंटिंग लाइन को जो नुकसान पहुंचा है, उसके पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगने की बात कही जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार- टिहरी जा रहे विधायक उमेश और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, खींचातानी में सांसद की शर्ट फटी

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून: SIR के लिए अब मैदान में उतरेंगे मंडलायुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के लिए अब गढ़वाल-कुमाऊं मंडलायुक्त मैदान में उतरेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को दोनों मंडलायुक्त के साथ वर्चुअल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *