नैनीताल / रामनगर : बिना कोतवाल “एसएसआई” के भरोसे चल रही है रामनगर कोतवाली, जिले की संवेदनशील कोतवाली में शुमार है रामनगर कोतवाली ।।

Spread the love

जिले की संवेदनशील कोतवाली में शुमार रामनगर कोतवाली पिछले दस दिनों से बिना कोतवाल के चल रही है। कप्तान दरोगा समेत इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर रही हैं लेकिन रामनगर कोतवाली में कोतवाल का पद अब भी खाली है। रामनगर कोतवाली पिछले दस दिनों से एसएसआई के भरोसे चल रही है।
कोतवाली में तैनात कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को भवाली से हटाकर सितंबर में रामनगर का चार्ज दिया था। ढाई माह तक कोतवाली का चार्ज संभालने के बाद कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को चुनाव आयोग के निर्देश पर डीआईजी की ओर से ऊधमसिंह नगर में स्थानांतरण कर दिया गया है।
22 नवंबर को कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह रिलीव हो गए। तब से अब तक रामनगर कोतवाली में किसी भी कोतवाल को तैनात नहीं किया गया।
रामनगर कोतवाली के एसएसआई मुनव्वर हुसैन के भरोसे चल रही है, जबकि रामनगर नैनीताल जिले की संवेदनशील कोतवाली में शुमार है, अब तक कभी भी रामनगर कोतवाली इतने दिनों तक बिना कोतवाल के नहीं रही थी। रामनगर में नशे का धंधा, सट्टा और खनन को लेकर कई बार हंगामा और बवाल होता रहा है।


Spread the love
और पढ़े  धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *