नैनीताल : देख्यो में मंसूरी, तू नैनीताल घूमे दे, सुन रे गेलिया, मेर गेलिया तू झुमकी दिले दे नाक की नाथुली, मिते अत्ति पसंद एगे…..

Spread the love

कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर एएन सिंह सभागार में शुक्रवार को छात्रसंघ की ओर से दो दिवसीय गूंज महोत्सव 2021 का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे और विशिष्ट अतिथि अरविंद पडियार ने किया। आज यानि शनिवार को भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा, जिसमें सीएम के आने की चर्चा होती रहीं, हालांकि देर शाम तक सीएम का कोई कार्यक्रम जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंचा था।
मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. भरणे ने कहा कि उत्तराखंड के युवा किसी से कम नहीं है। यहां कई प्रतिभाएं हैं, जिन्हें सामने लेने की जरूरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए लक्षित भगत ने पहला नशा पहला खुमार… गीत गया। इसके बाद द स्लायर्स की ओर से देख्यो में मंसूरी, तू नैनीताल घूमे दे… पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा आरजू ने मोनो एक्ट, रिचा सनवाल ने गीत, करिश्मा कोरंगा ने सोलो डांस और पूजा आर्य ने गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लता चंद्रा, अंजली चंद्रा, मानसी जोशी, सपना, आरती, पारस चंद्रा, मोनिका आर्या, दिक्षिका आर्या, रितिका जोशी, राज पंत ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रो. पदम सिंह बिष्ट, डॉ. महेंद्र सिंह राणा, डॉ. हिरदेश कुमार, डॉ. अरविंद जाटव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दिलीप कुमार आदि शामिल रहे। बताया गया कि शनिवार के कार्यक्रम में गायिका प्रियंका मेहर भी शामिल होंगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- तीज उत्सव पर संवाद कार्यक्रम: CM धामी ने महिलाओं को किया सम्मानित, कहा-मातृशक्ति उत्तराखंड के विकास का आधार
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *