नैनीताल : जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का तबादला उड़ीसा से नैनीताल हाईकोर्ट करने की संस्तुति ।

Spread the love

सीजेआई एनवी रमण की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के 28 जजों के तबादले की सिफारिश की है। इनमें छह जज इलाहाबाद हाईकोर्ट, तीन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, दो हिमाचल प्रदेश के शामिल हैं।कॉलेजियम ने उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की भी संस्तुति की है।
जस्टिस संजय कुमार मिश्रा का जन्म 29 दिसंबर 1961 को बोलैंगिर में हुआ था। उनके पिता मार्कण्डेय मिश्रा और माता ज्योतिर्मयी मिश्रा हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा बोलैंगिर में हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमकॉम व एलएलबी की डिग्री 1987 में हासिल करने के बाद 1988 से अपने पिता के निर्देशन में वकालत की शुरुआत की। 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। 7 अक्तूबर 2009 को वह उड़ीसा हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए।
जस्टिस मिश्रा बार से जिला जज के पद के लिए चयन परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे थे। वे जेपोर और सुंदरगढ़ में जिला एवं सेशन जज के अलावा सीबीआई के जज और उड़ीसा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रहे।


Spread the love
और पढ़े  पीएम किसान सम्मान निधि-: PM मोदी क्या पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें...
  • Related Posts

    टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों द्वारा नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय का दावा किए जाने के बाद पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। इस राजनीतिक संकट…


    Spread the love

    दिल्ली कैपिटल्स में बदलाव की तैयारी: गांगुली बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, युवराज को भी मिली नई जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और दो विश्व कप विजेता टीमों के हीरो युवराज सिंह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *