नमस्ते न करने पर ठाकुर साहब ने दलित व उसकी पुत्रियों को बेरहमी से पीटा

Spread the love

शिकायत करने के बाद भी मौके पर नही पहुची ज्ञान भारती चौकी पुलिस

उरई- कालपी कोतवाली के ग्राम सरसेला में घर के बाहर वैठे दलित युवक व उसकी दो पुत्रियों की नमस्कार न करने को लेकर गांव के ठाकुर समाज के युवक की बेरहमी से बुरी तरह मारपीट कर दी । बाद में कुल्हाड़ी से काट कर जाने ने मारने धमकी भी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित लड़कियों ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी ।जिस पर सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुची चौकी पुलिस।

भले ही योगी सरकार दलितों के बोट बैंक लेने के लिए तरह तरह की योजनाएं लागू कर रही है लेकिन सच्चाई सामने आही जाती है पूरे प्रदेश में सम्मान्य जाति के लोग दलितों पर लगातार अत्यचार कर रहे लेकिन दलितों की सुनाई भी नही होती है। जिसकी मिशाल कालपी कोतवाली के ग्राम सरसेला में देखने को मिली गांव का निवासी बाबू राम अहिरवार अपनी दोनों लड़कियों के साथ घर के वाहर बैठा हुआ था तभी गांव के निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर का पुत्र जोतेंद्र सिंह वहां से अपनी बाइक पर सबार होकर निकला तभी रास्ते मे कुत्ता आ गया ।इसी बीच उसकी बाइक वाहक गयी । तभी घर के बाहर बैठें बाबू राम अहिरवार व उसकी पुत्रियों से बोला कि मुझे नमस्कार क्यों नही किया। इसी बात को लेकर जितेंद्र सिंह ने गम्मा उठा कर बाबू राम की तरह फेका और जाति सूचक गालियां देने लगा । जव दलित युवक की पुत्रियों ने दवंग का विरोध किया तो उसने बाबू राम व उसकी पुत्रियों की बेरहमी से बुरी तरह मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया । दलित युवक व उसकी पुत्रियों ने घटना की सूचना ज्ञान भारती चौकी प्रभारी को दी जिस पर सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नही पहुची चौकी पुलिस ।

और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

पुलिस को सूचना देने पर लगातार पीड़ित को धमकी दे रहा हमला बर का पिता महेंद्र सिंह

उरई—– दलित व उसकी पुत्रियों के साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से करने पर हमलाबर का पिता महेंद्र सिंह ठाकुर आक्रोशित हो गया और वह लगातार पीड़ित के घर जाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है ।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *