दोस्तों के साथ नहर में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर के शव को खोजा जा सका

Spread the love

जालौन में अपने मित्रों के साथ नहर में नहाने गया एक 15 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया, इन घटना को देख उसके साथ नहाने गये साथी डर गये और उसे डूबता हुआ छोड़कर भाग गये। जब इस घटना के बारे में परिजनों को जानकारी हुई, वह आस-पड़ोस के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने किशोर को कई घंटे की मशक्कत के बाद खोजा और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जसे मृत घोषित मार दिया।
घटना जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के काली देवी मंदिर के पास से निकली नहर की है। बताया गया है कि लाजपत नगर के रहने वाले मोहम्मद नासिर का 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हस्सन अपने 3 अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने के लिये गया हुआ था, जहां वह नहाते समय तेज बहाव में आ गया, जिससे वह पानी में डूबने लगा। इस घटना को उसके साथियों ने देखा तो वह डर गए और उसे डूबता हुआ छोड़कर भाग कर घर आये और घर वालों को इस बारे में अवगत कराया। जिस पर हस्सन के परिजन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से नहर में कूदकर खोजबीन की, कई घंटे की मशक्कत के बाद हस्सन को खोजा जा सका। जिसे आनन-फानन में परिजन इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको देखते हुये, मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

और पढ़े  मोमोज खाने रुका था विशाल, ईंट-पत्थरों से कूंचकर मारा, 6 थानों की फोर्स तैनात, पांच गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *