देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री,ये है पहचान

Spread the love

वरात्र के दूसरे आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और पांच नए मंत्रियों को एंट्री मिली। इन पांच मंत्रियों में सबसे पहले शपथ लेने पहुंचे राजपुर विधायक खजान दास दूसरी बार मंत्री बने हैं। खजान दास की पहचान सरल स्वभाव है।

शुक्रवार को राज्यपाल ने राजपुर विधायक खजान दास सहित पांचों नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार 2007 में धनोल्टी से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने देहरादून का रुख किया। 2017 में दूसरा विधानसभा चुनाव राजपुर रोड सीट से जीता। 2022 के चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज की।

 

इससे पूर्व वे निशंक की सरकार में खेल, समाज कल्याण एवं शिक्षा मंत्री रहे हैं। खजानदास वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हर मुद्दे पर उनकी सहजता और उनके व्यक्तित्व की सरलता उनकी पहचान है।

धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- पालिकाध्यक्ष के एकतरफा ठेके के खिलाफ भड़के सभासद, लगाया ये आरोप
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love